सोलन, 3 नवंबर : नगर निगम में मेयर का पद महिला आरक्षित होने की सूरत में भाजपा की पसंद रश्मि धर सूद हो सकती हैं। लंबे अरसे से पार्टी में सक्रिय रश्मिधर प्रदेश में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के उत्थान में सक्रिय रही। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मलिका नड्डा की भी करीबी हैं। निश्चित तौर पर नगर निगम के पहले मेयर होने वाले का नाम भी शहर के इतिहास में दर्ज होगा। बता दें कि वर्तमान में रश्मिधर सूद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष हैं।
प्रस्तावित वार्डों की को लेकर सात दिन के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। मौजूदा नगर परिषद के 15 वार्डो को बढ़ाकर नगर निगम में 17 वार्डों का प्रस्ताव रखा गया है। नए प्रस्ताव के मुताबिक तकरीबन सभी वार्डों के नाम और नंबर बदलने वाले हैं। यदि ऐसा होता है तो सोलन नगर परिषद के लोगो को अपने दस्तावेज़ों में भी वार्डो का बदलाव करना पड़ेगा, वहीं नगर निगम के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के समीकरण भी बदलने वाले हैं। ग़ौरतलब है कि नगर निगम में दो नए वार्ड जोड़े गए हैं, जिसके लिए आबादी व एरिया के हिसाब से सभी वार्डो के नंबरों में फेरबदल हो रहा है। वहीं नगर निगम के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने भी कमर कस ली है और चुनावों की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
यदि वार्डो के नंबर बदलते हैं तो कुछ पार्षदों को नए सिरे से भी चुनावों तैयारी शुरू करनी पड़ सकती है। हालांकि अभी सभी उम्मीदवारों की उम्मीद कायम है। वही अभी वार्डो के आरक्षण बाद की बात है। यदि 17 वार्ड नगर निगम सोलन के लिए फाइनल होते हैं तो 9 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसका पता वार्डों की डीलिमिटेशन फाइनल होने के बाद ही तय होगा। समीकरणों के अनुसार वार्ड एक से कोई नया चेहरा सामने आ सकता है। इसमें आंजी का एरिया आएगा। इसमें भूपिंदर ठाकुर, लक्ष्मी नंद, बलबीर, जेसी शर्मा,अनिल कुमार, मोहनलाल ठाकुर (मोणु ) आशीष नेगी, कल्पना नेगी व मीना दावेदार हो सकते हैं। 2 नंबर वार्ड से भाजपा नया चेहरा मैदान में उतार सकती है, जबकि कांग्रेस की ओर से सेठी परिवार या कोई अन्य चेहरा हो सकता है। जबकि पार्षद नीलम सौपाल भी इसी वार्ड से अपना भाग्य आजमाना चाहेगी। 3 नंबर वार्ड से मौजूदा दो नंबर की पार्षद सुषमा शर्मा का मैदान में आना तय माना जा रहा है। वही रश्मि धर सूद, रमेश बंसल (राजा), सोमा ठाकुर अनुराग शर्मा, प्रताप भारद्वाज, सुभाष वरमानी, रोहित शर्मा, चार नंबर वार्ड से तीन नंबर की मौजूदा पार्षद पार्वती तनवर, मोंटू थापा, सरदारा सिंह ठाकुर, कांग्रेस के पास एक अच्छा विकल्प हैं, जबकि भाजपा की ओर से गौरव, जंगीलाल काफी समय से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।
वार्ड पांच में बसाल और कथेड़ का एरिया आएगा। इसमें नेत्र सिंह उर्फ लेशु भाई का नाम सबसे आगे है। पवन गुप्ता भाजपा की ओर से उम्मीदवार हो सकते हैं। कांग्रेस से रीता ठाकुर पर दांव खेल सकती है। 6 नंबर वार्ड में चंबाघाट, सलोगड़ा का एरिया है। यहां से कांग्रेस की ओर से पूर्व पार्षद राजीव ठाकुर और भाजपा स्वाती ,शकुंतला शर्मा,राकेश शर्माव् रिपु,रुपचंद में से किसी को भी उम्मीदवार बना सकती है। पवन गुप्ता वार्ड सात से भी उम्मीदवार हो सकते हैं। इसके साथ मौजूदा पांच नंबर वार्ड की पार्षद भी चुनावी समर में उतर सकती हैं। कांग्रेस की ओर भूषण परिवार से मेयर के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वार्ड नंबर 8 से भरत साहनी, व्यापारमंडल अध्यक्ष कुशल जेठी, मनोज गुप्ता, विनेश धीर भी चुनाव में उतर सके हैं। इस वार्ड से संबंध रखने वाले पूर्व मनोनीत पार्षद विशाल वर्मा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वार्ड 9 से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत और भूषण कुमार चुनावी समर में उतर सकते हैं।
कांग्रेस की ओर से पूनम ग्रोवर और किशन ग्रोवर उम्मीदवार हो सकते हैं। वार्ड नंबर 11 से पूनीत शर्मा, अंकुश सूद, शैलेंद्र गुप्ता व इसी तरह वार्ड.12 से वीरेंद्र सूद, शशि इंद्र आहलुवालिया व अंकुश सूद उम्मीदवार हो सकते हैं। वार्ड 13 से और 14 में से किसी एक वार्ड से मौजूदा नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर चुनाव लड़ सकते हैं। बादल नाहर, सोना नाहर 14 नंबर वार्ड में उम्मीदवारी जता सकते हैं। वार्ड 15 से सुनील जग्गा,अमरप्रीत सिंह पुंज, विनय और उषा आमने-सामने हो सकते हैं। वार्ड नंबर 16 में मीरा आनंद का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। 17 नंबर वार्ड से राजीव कौड़ा और नरेश गांधी,अमन सेठी ,पंकज शर्मा में टक्कर हो सकती है। हालांकि अभी यह सिर्फ कयास हैं, क्योंकि असल तस्वीर आरक्षण तय होने के बाद ही सामने आएगी।
Latest
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी
- सिरमौर में पनप रहे ड्रग व माइनिंग माफिया, कांग्रेस नेता दे रहे संरक्षण
- मंडी : कंगना एक अच्छी अभिनेत्री लेकिन जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर
- ऊना : जनसभा में विधायक संजय रतन के बिगड़े बोल, माता चिंतपूर्णी की कसम देकर मांगे वोट