सोलन, 03 नवंबर: प्रदेश में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद हादसों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार दोपहर सलोगड़ा के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय सोमा देवी के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि बस का परिचालक ही बस का मालिक हैं। निजी बस अभिजीत कोच (एचपी 64-0274) चायल से सोलन जा रही थी। हादसा करीब 12 बजे के आसपास पेश आया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस में करीब 30 लोग सवार थे। हादसे में करीब 27 लोगों को चोटें आई हैं, जबकि एक महिला की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा बस की टाई रॉड टूटने के चलते हुआ। सभी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
Latest
- 15 व 16 जून को HPU में होगा एल्युमिनी कार्यक्रम, CM होंगे चीफ गेस्ट
- मनाली-लेह राजमार्ग NH-03 आवाजाही के लिए बहाल, बारालाचा दर्रा मार्ग बर्फ के कारण अभी भी वन-वे
- कंगना बोली, मेरी बात समझने के लिए विक्रमादित्य को लेने पड़ेंगे कई जन्म
- BJP प्रत्याशी दविंदर भुट्टो के बेटे पर पुलिस केस, फर्जी दस्तावेजों से जुड़ा मामला
- बैजनाथ के 99-बड़ाभंगाल व 54 कसौली अ.जा. के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित