शिमला, 19 अक्टूबर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा आगामी 22 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में छह पार्टी दफ्तरों की नींव रखने पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एक तरफ प्रदेश का खजाना खाली होने का रोना रो रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनकी पार्टी प्रदेश में आलीशान कार्यालय बनाने जा रही है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। प्रदेश में सरकार ने इस कोविड काल मे लोगों को कोई भी राहत नहीं दी है। केवल टॅक्स लगा कर सरकार अपना खजाना भरने में लगी है।
राठौर सोमवार को शिमला में आयोजित पत्रकारवार्ता में नड्डा से जानना चाहा है कि देश मे बनने जा रहे उनके जिला स्तर पर पार्टी कार्यालयों के लिए धन की वर्षा कहां से हो रही है। छह साल में सत्ता के इस अल्पकाल में भाजपा के पास इतना धन आ गया है कि वह देश ही नहीं पूरे विश्व की धन्ना सेठ पार्टी बन गई है जिसका दिल्ली स्थित उनका राष्ट्रीय कार्यालय किसी पांच सितारा होटल से कम आलीशान नहीं है और अब ऐसे ही आलीशान कार्यालय वह देश के अन्यों जिलों में बनाने जा रही है।
राठौर ने भाजपा पर कोरोना महामारी के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की कोई राहत न देने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश इस समय गंभीर चुनोतियों से जूझ रहा है, सरकार को इसकी कोई चिंता नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उनके कार्यालय बनाने पर कोई आपत्ति नही है पर भाजपा अपनी आय का स्रोत नही बता रही है। बेहतर होता भाजपा देश के लोगों को इस विपदा के समय कोई राहत देती।
राठौर ने कंडक्टर परीक्षा का पेपर लीक होने पर सरकार की व्यवस्था को जिम्मेदार ठहरते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार के कार्यकाल में घोटाले ही घोटाले हुए है। पहले पटवारी परीक्षा, फिर पुलिस परीक्षा, सचिवालय में सेनेटाइजर घोटाला, स्वास्थ्य उपकरण घोटाला, फर्जी डिग्री मामला,नकली दवाइयां सब घोटाले पर घोटाला ही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नोटबन्दी से एक सप्ताह पूर्व जिस प्रकार से भाजपा ने देशभर में अपनी जमीनें खरीदी उससे उसकी मंशा का साफ पता चलता है। एक तरफ देश की जीडीपी गिरती जा रही है तो दूसरी तरफ अडानी, अम्वानी और भाजपा की आय बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश का इतिहास बदलना चाहती है, पर कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। भाजपा देश मे धन बल पर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आज छदम राष्ट्रवाद, साम्प्रदायिकता का ध्रुवीकरण हो रहा है। देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। कांग्रेस देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।
Latest
- नाहन : तबीयत बिगड़ने से श्री रेणुका जी के 28 वर्षीय युवक की मौत
- कंगना को केंद्रीय मंत्री बनने की चाह, बोली…. छोड़ सकती हूं इंडस्ट्री !
- हिमाचल के भाजपा नेता कंगना रनौत को चुनाव जीताना समझते हैं अपना फर्ज
- 15 व 16 जून को HPU में होगा एल्युमिनी कार्यक्रम, CM होंगे चीफ गेस्ट
- मनाली-लेह राजमार्ग NH-03 आवाजाही के लिए बहाल, बारालाचा दर्रा मार्ग बर्फ के कारण अभी भी वन-वे