मंडी, 23 सितंबर : द्रंग से भाजपा के विधायक जवाहर ठाकुर का कहना है कि पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर को आज की परिस्थितियों के अनुसार चुल्लू भर पानी में डूबकर लुप्त हो जाना चाहिए। यह बात उन्होंने मंडी में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कही। जवाहर ठाकुर ने कौल सिंह ठाकुर पर जमकर शब्दों के बाण चलाए। उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर एक अनपढ़ व्यक्ति से चुनाव हारे हैं और हार के सदमे के बाद अब खुद को दिखाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक अनपढ़ और साधारण व्यक्ति से हारे हुए नेता को बड़े नेताओं के खिलाफ टिप्पणीयां करना शोभा नहीं देता। ऐसी परिस्थिति में कौल सिंह ठाकुर को चुल्लू भर पानी में डूबकर लुप्त हो जाना चाहिए।
जवाहर ठाकुर ने कहा कि कौल सिंह ठाकुर कभी भी किसी के नहीं हुए, उन्होंने हमेशा सभी को अपने मतलब के लिए इस्तेमाल ही किया। कौल सिंह जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करना उनकी आदत है जिसके कई उदाहरण जनता को खुद पता हैं। कौल सिंह ठाकुर द्वारा लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोलते हुए जवाहर ठाकुर ने उन्हें इस मामले पर खुले मंच पर बहस की चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर 1977 में क्या थे और उनके पास कितनी संपति है उसका सारा हिसाब किताब उनके पास मौजूद हैं।
मंडी शहर की उस इमारत के मालिक भी कौल सिंह ठाकुर हैं जिसकी छत पर खड़े होकर पूरे शहर को देखा जा सकता है। जवाहर ठाकुर ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को भ्रष्टाचार की बातें करना शोभा नहीं देता।
Latest
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी
- सिरमौर में पनप रहे ड्रग व माइनिंग माफिया, कांग्रेस नेता दे रहे संरक्षण
- मंडी : कंगना एक अच्छी अभिनेत्री लेकिन जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर
- ऊना : जनसभा में विधायक संजय रतन के बिगड़े बोल, माता चिंतपूर्णी की कसम देकर मांगे वोट