राजगढ़, 22 सितंबर : सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में पशु चिकित्सकों की कार्यशैली की बदौलत बेजुबान पशुओं को नव जीवन मिलने का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में शरगांव क्षेत्र के नईनेटी में कृष्ण दत्त शर्मा की दुधारू गाय को नया जीवन मिल गया है। दरअसल, गाय 20 सितंबर की रात से प्रसव पीड़ा के कारण तडफ़ रही थी। इस पर कृष्ण दत्त ने धामला में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कौशिक से संपर्क किया। तुरंत ही वो अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए।
निरीक्षण में पाया कि गाय की बच्चादानी में शिशु वाटर बैग फटने से मर चुका था। अगर तुरंत ही सिजेरियन नहीं किया जाता, तो गाय की मौत भी हो सकती थी। 5 घंटे चली शल्य चिकित्सा में मृत शिशु को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। अब गाय की स्थिति सामान्य है। परिवार ने कोरोना महामारी के दौरान शल्य चिकित्सा के माध्यम से गाय का जीवन बचाने पर समस्त ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग का धन्यवाद किया है। डॉ. कौशिक ने कहा कि मौके पर भी शल्य चिकित्सा करने के लिए कई प्रयास करने पड़ते हैं। उपकरणों के अलावा अन्य सामान की भी तुरंत आवश्यकता होती है। बता दे कि इससे पहले भी टीम कई बेजुबानो को नव जीवन दे चूकि है।
Latest
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती
- लोस चुनाव : 57,11,969 मतदाता चुनेंगे हिमाचल के 4 सांसद, दिव्यांग मतदाताओं में 52.63 % वृद्धि
- 25 साल बाद 24 को नाहन आएंगे मोदी, चौगान मैदान में आने वाले होंगे तीसरे प्रधानमंत्री