शिमला,18 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। खासकर जब से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है इनमें और अधिक तेजी से इज़ाफा हो रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक राजधानी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों ने मौके पर दम तोड़ दिया। दुर्घटना छोटे शिमला थाना क्षेत्र के अंर्तगत कुसुम्पटी के कोट गेहा में हुई। यह कुसुम्पटी क्षेत्र की आखिरी ग्राम पंचायत है। मृतकों में सोलन और किन्नौर के लोग शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है।
घटनास्थल पर मौजूद डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने बताया कि शवों को खाई से निकाला जा रहा है। इनकी शिनाख्त करने के प्रयास जारी हैं। हादसे का पूरा ब्यौरा कुछ घण्टे बाद दिया जाएगा।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने