नाहन, 12 सितंबर : कालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर बीती रात हिट एंड रन के मामले में मानसिक रोगी की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में पुलिस को यही पता चला है कि अज्ञात वाहन द्वारा मानसिक रोगी को टक्कर मारी गई। इसके बाद सिर पर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह भी जानकारी है कि मृतक व्यक्ति सडक़ किनारे ही घूम कर जीवन यापन कर रहा था। पुलिस को तडक़े साढ़े 4 बजे घटना की सूचना मिली।
इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन लाया गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज किया गया है। मृतक के परिजनों की तलाश की कोशिश जारी है।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर