ऊना, 05 सितंबर : थाना हरोली के तहत पड़ते घालुवाल में शुक्रवार देर रात एक प्रवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान धर्मपाल (34) पुत्र सीता राम यूपी के रूप में हुई है। धर्मपाल की मौत का पता परिजनों को भी शनिवार सुबह चला। जब किसी ने उसका शव सड़क किनारे ढलान पर पड़ा देखा तो उसने परिजनों को सूचित किया। मृतक की एक टांग व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान पाए गए हैं।
मृतक का परिवार लंबे समय से घालुवाल में रह रहा था तथा मजदूरी का काम कर जीवन यापन कर रहा था। मृतक शराब पीने का भी आदी था। मौत की वजह भी शराब का अत्यधिक सेवन माना जा रहा है। मृतक की दो बेटियां है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भिजवा दिया है तथा मामला दर्ज कर लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे है। थाना प्रभारी मनोज कौंडल ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने