शिमला, 14 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में मानसून अब कहर बरपाने लगा है। बीते 24 घंटों से राज्य में व्यापक बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजधानी शिमला में भी मानसून की जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने 17 व 18 अगस्त को मैदानी व मध्यवर्ती क्षेत्रों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में भू-स्खलन के कारण कई सडक मार्ग बंद हो गए। लोकनिर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 291 सड़कें भूस्खलन से बंद रहीं। सबसे ज्यादा 210 सड़कें मंडी जोन में बाधित हैं। इसके अलावा शिमला जोन में 51, कांगड़ा जोन में 18 और हमीरपुर जोन में 12 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। बारिश से लोनिवि को 18724.78 लाख रूपये की चपत लग चुकी ळै। सबसे अधिक 4636.84 लाख का नुकसान शिमला जोन में हुआ है। हमीरपुर में 4470.78 लाख, कांगड़ा जोन में 4418.08 लाख, मंडी जोन में 3688.14 लाख रूपये और एनएच को 1510.86 लाख रूपये की क्षति हुई है। वर्षा जनित घटना में शुक्रवार को दो लोगों की जान भी गई है।
गौर हो कि आज तड़के चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिला के हणोगी माता मंदिर के पास सुबह पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टानें गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसा तब हुआ जब एक टैंपो चालक सामान की सप्लाई लेकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। ड्राइवर और कंडक्टर हणोगी माता मंदिर के पास मत्था टेकने के लिए रूके। इतने में पहाड़ी से पत्थरों का सैलाब आ गया।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 17 व 18 अगस्त भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
गत 24 घंटों के दौरान बारिश रेणूका में 180 मिलीमीटर, धर्मशाला में 105, जोगिंद्रनगर में 101, मण्डी में 97, बंजार में 94, सुंदरनगर में 58, शिमला में 20, भुंतर में 24, ऊना में 8, नाहन में 64, पालमपुर में 49, डलहौजी में 56, कुफरी में 10, गगल में 54 तथा रामपुर में 15 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
Latest
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी
- सिरमौर में पनप रहे ड्रग व माइनिंग माफिया, कांग्रेस नेता दे रहे संरक्षण
- मंडी : कंगना एक अच्छी अभिनेत्री लेकिन जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर
- ऊना : जनसभा में विधायक संजय रतन के बिगड़े बोल, माता चिंतपूर्णी की कसम देकर मांगे वोट