सोलन, 10 अगस्त: हिमाचल प्रदेश की लोकप्रिय गायिका शांति बिष्ट का निधन हो गया है। 74 वर्षीय दिवंगत बिष्ट का जन्म धर्मशाला के दाड़ी में हुआ था। शिक्षा प्राप्ति के बाद ऑल इंडिया रेडियो शिमला से लोकगीतों के माध्यम से लाखों लोगों का मनोरंजन तो किया ही, साथ ही अपनी सुंदर वाणी से हर किसी को सम्मोहित कर लेती थी। इन्होंने बंगाली, मराठी, तमिल व पंजाबी में भी गाने गाए। ‘‘काली घघरी ले आयो’’ की प्रसिद्ध गायिका को कोकिला अवार्ड से भी अलंकृत किया गया था।
सोलन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, महासचिव मनोज गुप्ता, पार्षद पनीत शर्मा, डॉ. धर्म चंद गुलेरिया, बीएल गाजटा, रमेश शर्मा, हरि मोहन शर्मा, जगमोहन मल्होत्रा, विश्व कीर्ति सूद, आशीष शर्मा, रंजय सिंह, भारती पंत, उषा शर्मा, सावित्री सांख्यान व कंचन राणा इत्यादि ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि हिमाचल खूबसूरत आवाज की विदाई से दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे।
Latest
- नाहन : डीएवी स्कूल में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन, बच्चों को किया जागरूक
- हिमाचल में आर्टस संकाय की पढ़ाई में बेटियों व सरकारी स्कूलों का झंडा, 98% लेने वाली टाॅपर
- हमीरपुर : निजी बस चालक की हृदय गति रुकने से मौत
- नाहन : बैकवर्ड लिंकेज में वासु के सप्लायर तक पंजाब पहुंची खाकी, रमन बाजवा काबू
- HPBOSE : वाणिज्य संकाय की मेरिट लिस्ट में 47% सरकारी स्कूल के विद्यार्थी, बेटियों का दबदबा