मंडी: रविवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 10 प्रवासी मजदूर हैं, जो हाल ही में बाहरी राज्यों से यहां काम करने के लिए आए थे। इन मजदूरों को नेरचौक के एक नीजि होटल में रखा गया था। जांच में आज इन सभी को पॉजिटिव पाया गया है। वहीं गोहर थाने के तीन और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
बता दें कि इस थाने का कुक पॉजिटिव आया था, जिसके बाद थाना को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। जांच में पहले भी यहां के 6 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे। अब दूसरी बार तीन और कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं बल्ह घाटी के लोहारा और थुनाग तहसील का एक फौजी भी पॉजिटिव पाया गया है। डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने 14 नए मामले आने की पुष्टि की है।