सोलन, 31 जुलाई : प्रदेश मंत्रिमंडल (Cabinet)में शपथ लेने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद मंत्री सुखराम चौधरी (Sukhram Chaudhary)अपने पैतृक जिला के लिए निकल गए हैं। राजधानी से सफर शुरू करने के बाद चौधरी कुछ देर के लिए कुमारहट्टी के वन विश्रामगृह (Rest House) में भी रुके। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) के अलावा खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर भी हैं। सामाजिक दूरी का खास ख्याल रखते हुए मंत्री सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को पंचायती राज के अलावा 2022 के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए भी तैयार होने का संदेश दिया।
इस दौरान चौधरी ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसकी कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का कहना था कि उन्होंने पार्टी में अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाला है, इसकी कसौटी पर वह खरा उतरने के लिए दिन रात एक करेंगे। भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद सुरेश कश्यप भी पहली मर्तबा अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पहुंचेंगे। फिलहाल तय कार्यक्रम के मुताबिक कुमार मंत्री सुखराम चौधरी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, सुरेश कश्यप के अलावा खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का सराहां में ठहराव होगा।
इसके बाद रात को नाहन में ही रात्रि ठहराव का कार्यक्रम है। मंत्री के पद लेने के बाद सुखराम चौधरी शनिवार सुबह 11:00 बजे अपने पैतृक निर्वाचन क्षेत्र पांवटा साहिब पहुंचेंगे।
Latest
- हिमाचल के कॉलेजों में अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स लागू करने को नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
- शिमला के जुब्बल में भूस्खलन की चपेट में आई बोलेरो, रोहडू के दो लोगों की मौत
- किन्नौर में बोले नेता प्रतिपक्ष,”मैं होता CM तो राज्यसभा की हार के बाद देता इस्तीफा”
- सुबाथू में कार के खाई में गिरने से पंचायत सचिव के पति की मौत
- भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार : रोहित ठाकुर