चंबा, 25 जुलाई : शकीनी कपूर (Shakini Kapoor) ने प्रभारी के रूप में शुक्रवार को चंबा सदर थाना में कार्यभार संभाला है। इससे पहले शकीनी कपूर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सुरक्षा (CM Jairam’s Security) के लिए तैनात टीम में सुरक्षा प्रभारी का दायित्व अढाई वर्ष भली-भांति निभा चुके हैं। रूबरू होते हुए शकीनी कपूर ने बताया कि वे पहले भी चंबा में सेवाएं दे चुके हैं। कहा कि उनका मुख्य मकसद कानून व्यवस्था बनाए रखना और गरीबों को न्याय दिलवाना ही रहेगी।
चंबा थाना में बतौर सब इंस्पेक्टर शकीनी कपूर ने दो वर्ष सेवाएं दी हैं। इसके बाद उनका तबादला थर्ड बटालियन पंडोह में हुआ, जहां पर एक वर्ष तैनात रहने के बाद उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सुरक्षा के लिए तैनात टीम में सुरक्षा प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। अब उनका तबादला थाना प्रभारी चंबा के रूप में हुआ है। बताया कि उनके पिता जगदीश चंद भेड़पालक और माता वृत्या देवी गृहणी हैं। माता-पिता की कड़ी मेहनत और परिश्रम का ही फल है कि आज वे थाना प्रभारी (SHO) के रूप में तैनात हुए हैं।
Latest
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती
- लोस चुनाव : 57,11,969 मतदाता चुनेंगे हिमाचल के 4 सांसद, दिव्यांग मतदाताओं में 52.63 % वृद्धि
- 25 साल बाद 24 को नाहन आएंगे मोदी, चौगान मैदान में आने वाले होंगे तीसरे प्रधानमंत्री