ऊना, 25 जुलाई : शुक्रवार को भेजे गए कोविड सैंपल्स में 5 नए पॉजिटिव मामले आये है जबकि पांच संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल भी पॉजिटिव आये है। वहीं पांच सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है और 191 सैंपल नेगेटिव पाए गए है। पहला पॉजिटिव गगरेट उपमंडल के गांव मावा कोहला का 52 बर्षीय सेना का जवान पॉजिटिव पाया गया है यह लद्दाख से आया है यह घर क्वारंटाइन है। दूसरा पॉजिटिव भी 46 बर्षीय सेना का जवान है यह बंगाणा उपमंडल के भढेडा का रहने वाला है यह नागालैंड से लौटा था और घर पर ही क्वारंटाइन था।
तीसरा पॉजिटिव 25 बर्षीय बीएसएफ का जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह गगरेट उपमंडल के बरहमपुर का रहने वाला है यह वेस्ट बंगाल से आया था यह घर पर क्वारंटाइन है। चौथा पॉजिटिव नेपाली मूल का 17 बर्षीय युवक है यह गगरेट के क्वारनेटिन सेंटर बनाये गए एक होटल का कर्मी है। यह होटल में ही क्वारंटाइन है। वहीं पांचवा पॉजिटिव ऊना उपमंडल के गांव समूर का 23 बर्षीय युवक है। यह महाराष्ट्र से लौटा था और यह संस्थागत क्वारंटाइन है।
जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 177 हो गई है जिसमें से 128 रिकवर हो चुके है 49 मामले एक्टिव है। वहीं जिला में शुक्रवार को एक माइग्रेटेड इन का सैंपल आने के बाद कुल संख्या 12 हो गई है जिसमें से 05 रिकवर और 07 एक्टिव केस है।