नाहन: वैश्विक महामारी में सिरमौर का रविवार शाम अब तक का सबसे बड़ा ब्लास्ट हुआ है। एक साथ 26 मामले सामने आए हैं। यह संख्या रात तक बढ़ने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता। जानकारी के मुताबिक गोविंदगढ़ मोहल्ले से जुड़े 26 नए मामलों में दो बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र 2 व 5 साल है। बाकी पॉजिटिव पाए गए मामलों में संक्रमितों की उम्र 18 से 57 साल की है। इस नए आंकड़े के साथ मोहल्ले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 38 हो गया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शनिवार को गोविंदगढ़ से 170 सैंपल लिए गए थे। 26 में 17 पुरुष व 9 महिलाएं हैं। जानकारी यह भी मिल रही है कि प्रशासन को करीब एक घंटे पहले ही बड़े विस्फोट का आभास हो गया था, लिहाजा समय रहते ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। बता दें कि बीती रात मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। वो भी मोहल्ला गोविंदगढ़ का रहने वाला है। इसके बाद आज सुबह प्रिंसिपल कार्यालय के तमाम कर्मचारियों की सैंपलिंग भी हुई है।
उधर उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने 26 नए मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संक्रमित पाए गए तमाम लोग मोहल्ला गोविंदगढ़ के ही रहने वाले हैं। बता दें की 26 में 15 युवक हैं।
Latest
- कंगना को केंद्रीय मंत्री बनने की चाह, बोली…. छोड़ सकती हूं इंडस्ट्री !
- हिमाचल के भाजपा नेता कंगना रनौत को चुनाव जीताना समझते हैं अपना फर्ज
- 15 व 16 जून को HPU में होगा एल्युमिनी कार्यक्रम, CM होंगे चीफ गेस्ट
- मनाली-लेह राजमार्ग NH-03 आवाजाही के लिए बहाल, बारालाचा दर्रा मार्ग बर्फ के कारण अभी भी वन-वे
- कंगना बोली, मेरी बात समझने के लिए विक्रमादित्य को लेने पड़ेंगे कई जन्म