सोलन, 18 जुलाई: जनपद में शनिवार को दोबारा कोरोना विस्फोट हुआ है। इसमें 16 नए मामले सामने आए हैं। अहम बात यह है कि काठा अस्पताल की एक महिला डॉक्टर भी संक्रमित पाई गई है। वो, कोलकात्ता से लौटी थी। बता दें कि काठा में ही कोरोना संक्रमितों को दाखिल किया जाता है। शनिवार को मिले संक्रमितों में चार को कुनिहार में होम क्वारंटाइन किया गया था। इसके अलावा सारा टैक्सटाइल का भी एक 23 वर्षीय श्रमिक पॉजिटिव आया है।
बद्दी के किशनपुरा में दो व्यक्तियों की रेंडम सैंपलिंग की गई थी। इसके अलावा नालागढ़ का रहने वाला 57 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। एसएसएफ प्लास्टिक बद्दी का एक श्रमिक भी संक्रमित पाया गया है। नालागढ़ के वार्ड नंबर 8 के एक संक्रमित के सीधे संपर्क में आए दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज के 6 नमूनों की जांच पॉजिटिव आई है, जबकि 10 मामले पिछले कल के हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि अब तक पाए गए संक्रमितों की संख्या 308 हो गई है, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 190 हो गए हैं। बता दें कि आज के 6 सैंपल्स में से 5 मानपुरा रूहानी केंद्र में क्वारंटाइन थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने