ऊना: टांडा मेडिकल काॅलेज में रेप का एक आरोपी कोरोना संक्रमित पाया गया है। अंब पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को पंजाब के तरनतारन से गिरफ्तार किया था। बता दें कि अंब क्षेत्र की एक महिला ने संक्रमित आरोपी पर दुराचार का आरोप लगाया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुलिस उसे आज मेडिकल के लिए टांडा ले गई थी। इसी दौरान पहले उसका कोरोना टैस्ट करने का फैसला लिया गया।
शनिवार शाम को आरोपी की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी के संक्रमित पाए जाने के बाद अंब थाना सील किया जा सकता है। साथ ही कुछ पुलिस कर्मियों को क्वारंटाइन किया जा सकता है। एसपी ने माना कि रेप का एक आरोपी संक्रमित पाया गया है। इसके बाद एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
Latest
- शिक्षक बेहतर कार्य कर अपने स्तर पर स्कूलों में ला सकते हैं बड़े बदलाव : राकेश कंवर
- मनाली में पलटी टेंपो ट्रैवलर… मुंबई के पर्यटक की मौत, 19 घायल
- हिमाचल में भाजपा व कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
- सराज : खाई में लुढ़का मेला लगाने जा रहे सगे भाइयों का ऑटो, बड़े की मौत छोटा जख्मी
- धर्मशाला में मतदान के दिन सभी सरकारी अस्पताल रहेंगे खुले