शिमला : रोहड़ू उपमंडल में करालश कैंची के पास मंगलवार को एक आल्टो कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। कार में एक ही गांव के पांच लोग सवार थे। हादसे में एक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया गया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार (एचपी 10बी-5091) में सवार पांच लोग अपने गांव दयार मोली जा रहे थे। रोहड़ू-दलगांव सड़क पर चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और यह खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों के सूचित करने पर पुलिस ने प्रभावितों को खाई से निकाल रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जीत राम पुत्र माधू सिहं के रूप में हुई है। घायलों में 21 वर्षीय अभिषेक, 55 वर्षीय देवी दास, 46 वर्षीय शोपु सिंह और 30 वर्षीय कुलदीप शामिल हैं। कार को अभिषेक चला रहा था। रोहड़ू के एसडीपीओ सुनील नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।
Latest
- भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार : रोहित ठाकुर
- केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट
- बिलासपुर : HRTC बस व ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 15- 20 यात्री घायल
- चंबा में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली, ADC ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
- WATCH || सिरमौर के बलवान “पंडित जी”, दांतों से उठा लेते है आधा क्विंटल वजन