ऊना : मुंबई से घर लौटे 3 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, जो कि उपमंडल बंगाणा के रहने वाले हैं। इनमे से एक की उम्र 23 वर्ष, दूसरे की 26 व माँ की उम्र 47 वर्ष है। एक ही परिवार के 3 सदस्य पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।
इससे पहले आज ही दोपहर को कोलकाता से लौटे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक दिन में 4 नए मामले सामने आने से जिला में हड़कंप सा मच गया है। एक मां व दो बेटे 17 मई को निजी टैक्सी से ऊना पहुंचे थे। इनको ऊना विश्राम गृह में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था और अब पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। देर रात आई पॉजिटिव रिपोर्ट ने खलबली सी मचा दी है।