कालाअंब: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मैसर्ज ओजोन सेक्यूटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। तहसीलदार नारायण सिंह चौहान की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा लॉकडाउन एवं कर्फ्यू के मद्देनजर एक टास्क फोर्स का गठन किया हुआ है। इसका नेतृत्व तहसीलदार को सौंपा गया है। टास्क फोर्स ने 18 मई को फैक्टरी का संयुक्त निरीक्षण किया।
4 मई को कार्य करने की अनुमति व्यक्ति को दी गई थी। इसमें प्रबंधन ने प्रशासन को 27 मजदूरों के कार्य करने की जानकारी दी थी। निरीक्षण के दौरान 59 मजदूर कार्य करते पाए गए। साथ ही निरीक्षण में यह भी पाया गया कि 32 मजदूर हरियाणा की सीमा पार करने के बाद फैक्टरी पहुंचे थे। टास्क फोर्स ने इसे गंभीर उल्लंघन पाते हुए पुलिस को सूचित किया।