नाहन: शहर से तकरीबन तीन किलोमीटर दूर शिमला मार्ग पर स्थित यशवंत विहार कालोनी में रविवार शाम करीब 6 बजे के आसपास हादसा टल गया। मुख्य मार्ग से कालोनी को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर एक ट्रैक्टर लुढ़क कर घरों के सामने निचली सड़क पर जा गिरा। गनीमत इस बात की रही कि इस दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा बच्चे व लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। लोगों के मुताबिक हादसे के वक्त ट्रैक्टर में 3-4 मजदूर मौजूद थे, जो हादसे के बाद घबराकर मौके से भाग गए।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल