चंबा : चुराह उपमंडल के तहत आती वन बीट हिमगिरी में अवैध कटान का मामला प्रकाश में आया है। यहां दो लोगों ने देवदारों के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। वन अधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान दो लोग पेड़ काटते पाए गए। वन काटुओं के खिलाफ भादंस की धारा 379, वन अधिनियम की धारा 32, 33 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले की टीम वन काटुओं को दबोच पाती, वन काटु मौके से फरार हो गए।
वन काटुओं की पहचान सतीश कुमार व राज कुमार निवासी बणंतर तहसील चुराह के रूप में हुई। रेंज अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना तीसा में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगामी जांच जारी है।
गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान जिला के वन कटान के मामले सामने आ रहे है। गत दिनों मैहला वन बीट में भी कटान का मामला सामने आया था। जहां वन काटुओं ने वन रक्षक पर ही हमला कर दिया।