सोलन : दानी सज्जन मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड में स्वेच्छा से खुल कर दान कर रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल भाजपा के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने सोलन के समाज सेवी लोगों के सहयोग से फंड में 4 लाख 52 हजार रुपए का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेंट किया। इस मौके पर गुलेरिया के साथ प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य व बघाट बैंक सोलन के चेयरमैन पवन गुप्ता भी मौजूद रहे।
पुरषोतम गुलेरिया ने कहा कि हिमाचल की जनता को स्वेच्छा से इस महाविनाशक बीमारी से जनता को बचाने के लिए मुख्यमंत्री कोविड फंड में पैसा जमा करवा कर पुण्य कमाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा 100 रुपए का सहयोग भी बहुत बड़ा सहयोग होगा। राशी कितनी है यह कोई सोचने वाली बात नहीं बूंद-बूंद से ही घड़ा भरता है। यह जानकारी सोलन भाजपा के मीडिया के सह सचिव मुकेश गुप्ता ने दी।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल