शिमला: रविवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सूबे की मासूम कैंसर पीडि़त बेटी के लिए मसीहा बन गए। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर ही भारतीय डाक सेवा के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व हिमाचल सर्कल ने तय समय अवधि में ऊना दवा पहुंचा दी। ऊना में दवाओं की उपलब्धता नहीं हो रही थी। पीडि़त बच्ची शालिनी के माता-पिता ने दिल्ली में अपने पहचान वाले परिवार को संपर्क किया। यह जानकारी दिल्ली में मंत्री तक पुनीत अग्रवाल ने टवीट के जरिए दी। इस पर उन्हें केंद्रीय मंत्री का जवाब भी आ गया।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भारतीय डाक सेवा को ऊना में परिवार को 19 अप्रैल से पहले दवा की डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व हिमाचल सर्कल्स ने समन्वय स्थापित किया। अहम बात है कि पंजाब सर्कल ने घर तक दवा पहुंचाने के लिए विशेष मोटर वैन का इंतजाम किया। रविवार सुबह 12 बजे से पहले पोस्टमैन बच्ची की दवा लेकर घर पहुंच चुका था। परिवार ने भारतीय डाक सेवा सहित केंद्रीय मंत्री का इस घड़ी में त्वरित इम्दाद पर तहदिल से आभार प्रकट किया।
Latest
- शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
- शिमला : बजट मिलने के बाद भी खर्च नहीं हो रहा रोड सेफ्टी क्लब का पैसा
- हिमाचल में शिक्षक की शर्मनाक हरकत,14 साल की छात्रा को दिखाई अश्लील वीडियो
- अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है कांग्रेस पार्टी सुंदरनगर में बोली भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत
- कांगड़ा : नारा लेखन में कविता व पोस्टर मेकिंग में तनुज अव्वल