शिमला: बीती रात पॉजीटिव पाए गए चंबा जिला से ताल्लुक रखने वाले चार जमाती 20 मार्च को ट्रेन से लौटे थे। इसके बाद गाड़ी का इस्तेमाल कर चंबा तक आए। अब पुलिस ट्रेन की बोगी का पता लगा रही है, जिसका इस्तेमाल उन्होंने लौटने के लिए किया था। डीजीपी एसआर मरडी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय तबलीगी जमात के 421 को क्वारंटाइन पर रखा गया है।
डीजीपी ने बताया कि 92 जमातियों ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वो कोरोना पॉजीटिव लोगों के संपर्क में आए हैं। डीजीपी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष में भी अंशदान करने की अपील की है। डीजीपी ने बताया कि अब 11 कोरोना पॉजीटिव केस हैं। दीगर है 18 पॉजीटिव पाए केसों में से दो की मौत हुई है, जबकि दो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। आईजीएमसी में एक्टिव केस संख्या 3 है, जबकि टांडा में 8 है। इसमें ऊना, कांगड़ा व चंबा के क्रमश: 3, 1 व 4 हैं। वहीं आईजीएमसी में बद्दी क्षेत्र के तीन एक्टिव केस हैं। इसके अलावा चंबा के साहो में एक पॉजीटिव व्यक्ति कई लोगों के संपर्क में रहने के बाद लौटा था।
Latest
- वृन्दावन से लौट रही श्रद्धालुओं की बस में आग… 8 की जिंदा जलने से मौत, 20 घायल
- महंगा पड़ गया नदी किनारे बर्थडे मनाना, डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
- रोचक: दुनिया के ताकतवर इंसान “खली” की हथेली पर विश्व की कद में सबसे छोटी लड़की
- 20 जून को होगी B.Ed की 8500 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा
- #Nahan : चुनावी रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष के साथ तस्वीर पड़ी महंगी, शिक्षक निलंबित