ऊना : गगरेट पुलिस ने नाके के दौरान 2 युवकों से नशीली दवाईयां व चिट्टा बरामद किया है। जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस के हैड कांस्टेबल कमल गगरेट के आशा देवी से अम्बोटा मार्ग पर गश्त पर थे तो सामने से मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया।
पुलिस को देख कर दोनों युवक घबरा गए। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 37 नशीली गोलियां ट्रामाडोल व 0.73 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों की पहचान अशोक कुमार निवासी दियोली व हरजीत सिंह निवासी संघनई के रुप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी मनोज जंबाल ने मामले की पुष्टि की है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने