संगड़ाह : उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कडियाना मार्ग पर टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा है, जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सड़क पर लाया गया और 108 की सहायता से अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार कशलोग से कडियाना जा रहा एक खाली टिप्पर (एचपी17-E9495) गहरी खाई में गिरा, जो सड़क से 120 मीटर गहरी खाई मे दुनियाई खाला में जा गिरा है। टिप्पर में (26) अजय (28) प्रभु मौजूद था। हादसा सुबह 11 बजे के आसपास हुआ है, जब टिप्पर को अजय चौहान चला रहा था। वहीं मौके पर मौजूद मनोज ठाकुर ने बताया कि हादसा सड़क धंसने से हुआ है। डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
Latest
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर
- कांगड़ा से आनंद शर्मा व हमीरपुर से सतपाल रायजादा होंगे कांग्रेस के योद्धा
- कांगड़ा : बलवंत सिंह व अजय कुमार सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त
- तकनीकी विवि ने फिर खोला HPCET पोर्टल, 1 मई तक सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
- सिरमौर : रोजाना तय करती थी 20 KM का पैदल सफर, BPL परिवार की बेटी ने पाया आठवां रैंक