शिमला : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष पद पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार की बुधवार को ताजपोशी हो जाएगी। वह विधानसभा के 14वें अध्यक्ष बनेंगे। विधानसभा सचिव के समक्ष मंगलवार को विपिन परमार ने विस अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक राजीव बिंदल तथा शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज मौजूद रहे। विपिन परमार के अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया। ऐसे में उनका नया विस अध्यक्ष बनना तय हो गया है। राजीव बिंदल के गत 16 जनवरी को त्यागपत्र देने से हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष का पद रिक्त हुआ है। बिंदल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि विपिन परमार वर्ष 1998, वर्ष 2007 व वर्ष 2017 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। वर्तमान सरकार में वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं। परमार का जन्म 15 मार्च 1964 को कांगड़ा जिला की पालमपुर तहसील के नानो गांव में हुआ। विपिन परमार विद्यार्थी जीवन में एबीवीपी में सक्रिय रहे और एबीवीपी के संगठन मंत्री रहे। वह पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के करीबी माने जाते हैं। उनके अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रदेश मंत्रिमंडल का एक और पद रिक्त हो जाएगा।
Latest
- #Bilaspur : कोठीपुरा में नर कंकाल मिलने से सनसनी, ये जताई जा रही आशंका…
- ऊना : महिला ने पति व सास पर लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप, मामला दर्ज
- हिमाचल पुलिस के 34 एसआई बने इंस्पेक्टर, तैनाती के आदेश जारी
- सोलन पुलिस ने बरामद की अंग्रेजी शराब व बीयर की 181 पेटियां
- कांग्रेस “शहजादों” की पार्टी, एक तरफ मोदी व योगी तो दूसरी तरफ हैं बिगड़े शहजादे