कुल्लू : पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में एक पैराग्लाईडर हादसे का शिकार हो गया है, जिसमें पायलेट समेत एक महिला पर्यटक घायल हो गई है। जिन्हें उपचार के लिए मनाली अस्पताल लाया गया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोलंगनाला की ढलानों में एक पैराग्लाईडर अचानक
दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें पायलेट के साथ केरला की एक महिला पर्यटक थी। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
एसपी कुल्लू ने बताया कि इस हादसे में पायलेट धर्मचंद बुरूआ मनाली और सविता केरला घायल हो गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया पुलिस जांच में अब तक हादसे का कारण पैराग्लाईडर का अनियंत्रित होना सामने आया है। उन्होंने बताया कि पायलेट और महिला पर्यटक दोनों सुरक्षित है, लेकिन दोनों का उपचार किया जा रहा है।
Latest
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती
- लोस चुनाव : 57,11,969 मतदाता चुनेंगे हिमाचल के 4 सांसद, दिव्यांग मतदाताओं में 52.63 % वृद्धि