नाहन : डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कार्य आज कॉलेज परिसर में विधिवत पूजा अर्जना के साथ आरंभ किया गया। यह जानकारी कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. श्याम कौशिक ने देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक तथा हॉस्पिटल ब्लॉक के निर्माण कार्य के लिए 260.70 करोड़ रूपये की राशि व्यय कि जा रही है और यह कार्य कंपनी को 2 वर्ष के भीतर पूर्ण करना है। उन्होंने बताया कि आज से मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है जिसके लिए उन्होंने समस्त विभागों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। नाहन के लोगों से भविष्य में सहयोग की अपील की।
उन्होंने बताया कि अब कार्य तीव्र गति से चलेगा और भविष्य में बेहतर सुविधा वाला हॉस्पिटल ब्लॉक एवं मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक का निर्मार्ण होगा, जो मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा एवं उच्च श्रेणी के डॉक्टर प्रशिक्षण उपरांत यहां से ऊतीर्ण होकर जायेंगे। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक नरेन्द्र कुमार, सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा सुनील अत्री, कॉलेज के विभिन्न विभागों के नर्सिंग विभागाध्यक्ष, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त कॉलेज के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर