सोलन : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं, बच्चों व अन्य लोगों को स्वास्थय संबधी जानकारी प्रदान करने व शिकायत निस्तारण के लिए मार्च 2016 से 104 निशुल्क काॅल सेंटर की सुविधा प्रदान की गई थी। पहले सेवा 24 घंटे उपलब्ध नहीं थी, लेकिन मंगलवार से यह सेवा सप्ताह के हर दिन ही 24 घंटे प्रदान की जाएगी। जिसका विधिवत शुभारंभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक व विशेष सचिव डॉ. निपुण जिंदल द्वारा किया गया।
104 काॅल सेवा से गर्भवती महिलाओं व बच्चों की जानकारी रखी जाती है। साथ ही अन्य स्वास्थय संबंधी जानकारी भी इस काॅल सेंटर के माध्यम से लोगों को एक काॅल पर प्राप्त होती है। अब यह सेवा 24 घंटे प्रतिदिन लोगों को मिल पायेगी। मार्च 2016 से लेकर अब तक साढे तीन लाख लोग इस सेवा का लाभ उठा चुके है। 104 सेवा द्वारा गर्भवती महिलाओ व अन्य लोगों को मैसेज भेज कर भी जानकारी प्रदान की जाती है। गर्भवती महिलाओ को सलाह देने सहित किशोर एंव अन्य छोटी बीमारियों पर यह काॅल सेंटर लोगों को जानकारी प्रदान करता है। सरकारी अस्पतालों में यदि दवाईयां नहीं मिलती या फिर आपके साथ बदसलूकी होती है तो भी आप अपनी शिकायत 104 पर दर्ज करवा सकते है।
बात करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक ने बताया कि 104 काॅल सेंटर में अब लोगों को सप्ताह के सभी दिनों में परामर्श मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस से पूर्व रविवार को परामर्श नहीं मिलता था, लेकिन अब 24 घंटे प्रतिदिन परामर्श मिल सकता है। उन्होंने कहा कि 104 सेवा नशा निवारण सहित किशोरावस्था में युवाओं को परामर्श सहित गर्भवती महिलाओ को परामर्श देता है। उन्होंने कहा कि अभी तक साढे तीन लाख लोग इस काॅल सेंटर से लाभान्वित हुए है।
Latest
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में चोरी की बिजली का इस्तेमाल, 10 हजार जुर्माना
- Weather Update : हिमाचल में पसीने छुड़ाएगी गर्मी, 23 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट