नाहन : नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जनपद में हर एक पोलिंग बूथ पर भाजपा ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में नाहन विधानसभा क्षेत्र के देवनी व विक्रम बाग पोलिंग बूथ पर पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने जागरूकता की अलख जगाने का प्रयास किया। पोलिंग बूथों पर भारी संख्या में मुस्लिम बिरादरी के लोग भी मौजूद रहे।
पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विरोधी दलों द्वारा इस मामले पर अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है, जबकि धरातल पर यह कानून नागरिकता छीनने के लिए नहीं है, बल्कि देने का है। गुप्ता ने कहा कि 31 दिसंबर 2014 तक के शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रयास केंद्र सरकार ने किया है, लेकिन विरोधी राजनीतिक दल इस पर रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। गुप्ता ने कहा कि सिरमौर के हर एक पोलिंग बूथ पर रविवार को लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों ने भी केंद्र सरकार के फैसले की बढ़-चढ़कर प्रशंसा की है।
Latest
- रिज मैदान पर दर्शकों के लिए दोगुना होगा IPL का रोमांच, BCCI ने स्थापित किया IPL फैन पार्क
- हिमाचल में तीन अध्यापकों ने किया 9 का काम, फिर भी शत-प्रतिशत रहा परिणाम
- हिमाचल में 7 ने छोड़ा चुनावी मैदान, 3 लोस तो 4 ने विस उप-चुनावों से वापिस लिया नाम
- हमीरपुर में महिला ने उक्त व्यक्ति पर लगाए यौन शोषण के आरोप
- रूम नंबर-302 में 302 की पटकथा का पार्ट-2, वो शादी नहीं करना चाहता था…ओपन एंड शट केस