सुंदरनगर : सुकेत रियासत (सुंदरनगर) के प्रसिद्ध देवता श्री देव बाला टिक्का कमांद हैं, जो लोगों व पशुओं को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के देवता के तौर पर जाने जाते हैं।
बता दें कि देव बाला टिक्का बड़ा देव कमरूनाग के ज्येष्ठ पुत्र हैं और अपने प्रतापी तेज के क्षेत्र में मशहूर हैं। देव बाला टिक्का कमांद 5 वर्षों के बाद ही अपने क्षेत्र का दौरा कर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। वहीं देव बाला टिक्का 5 वर्षों के बाद आजकल अपने क्षेत्र के दौरे (फेर) पर निकले हुए हैं। इसको लेकर देव बाला टिक्का ने ग्राम पंचायत डोलधार के गांव चलैला में तीन दिन के लिए रूके हुए हैं और देव खेल के माध्यम से भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं।
मान्यतानुसार देव बाला टिक्का देव खेल के माध्यम भक्तों व पशुओं के असाध्य रोगों को ठीक करने का दावा करते हैं, जिससे आज तक कई रोग ग्रसित लोग व पशु लाभान्वित हुए हैं। जानकारी देते हुए देव बाला टिक्का कमेटी कमांंद प्रधान खेम राज ने कहा कि देव बाला टिक्का कमांद 5 वर्ष में मात्र एक बार अपने मूल स्थान से दो महीनों के प्रवास पर निकल कर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि देवता के 23 मेले लगते हैं और सभी मेलों में देवता शिरकत करते हैं। उन्होंने कहा कि मेलों के दौरान भी देवता देव खेल के माध्यम से लोग अपने कष्टों का निवारण करते हैं।
खेमराज ने कहा कि अपने प्रवास के दौरान देवता 2 माह तक गांंव-गांव लोगों के घर जाकर आतिथ्य स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि देवता की यह परंपरा सदियों से चलती आ रही है और देवता द्वारा लोगों व पशुओं का इलाज करने के लिए इन्हें स्वास्थ्य विभाग के देवता के दौर पर भी माना जाता है। उन्होंने कहा कि पुजारी नेक राम व गुर गंगा राम देव बाला टिक्का कमांद के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
Latest
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा
- बसदेहड़ा के 19 वर्षीय युवक ने 238वां स्थान हासिल कर उत्तीर्ण की NDA परीक्षा
- ज्वेलरी का अद्भुत संग्रह लेकर नाहन पहुंचा ‘वर्मा ज्वेलर्स’ का कारवां, प्रदर्शनी शुरू
- नए मतदाताओं का पंजीकरण कर निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल
- छड़ी यात्रा के साथ हरिपुरधार में मां भंगायणी मेले का आगाज