पावंटा साहिब : प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा मंत्रियों के नामों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मंत्रणा हो चुकी है। मंत्रिमंडल की दौड़ में कई दिग्गज नेता शामिल है। इसी बीच एक सवाल का जवाब यह भी तलाशा जा रहा है कि पावंटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी की इस दौड़ में शामिल होने की वजह क्या है। क्योंकि सिरमौर से ही विधानसभा अध्यक्ष के पद पर काबिज डॉ. राजीव बिंदल का भी नाम चर्चा में है।
राजनीतिक चर्चाओं की मानें तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के प्रति सुखराम चौधरी की वफादारी ही कारण हो सकती है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जब धूमल चुनाव हार गए थे तो उस समय पावंटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने भी अपनी सीट खाली करने का ऐलान किया था। क्योंकि केंद्र में सांसद अनुराग ठाकुर का रुतबा भी बड़ा है। लिहाजा सुखराम चौधरी का पलड़ा भारी होने की बात भी कही जा रही है। इस प्रश्न का भी जवाब तलाशा जा रहा है कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की भी मंत्रियों के नामों को लेकर सहमति ली जाएगी या नहीं। अलबत्ता इतना जरूर है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के करीब पहुंचने में अनुराग ठाकुर सफल रहे हैं।
मंत्रिमंडल की दौड़ में नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया को सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को भी अंतिम माना जा रहा है। चूंकि हमीरपुर से भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर का नाम भी दौड़ में शामिल हो चुका है। नजरें इस बात पर टिकी हुई है कि क्या दो में से एक पद धूमल खेमे को मिलेगा या नहीं।
Latest
- नाहन : डीएवी स्कूल में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन, बच्चों को किया जागरूक
- हिमाचल में आर्टस संकाय की पढ़ाई में बेटियों व सरकारी स्कूलों का झंडा, 98% लेने वाली टाॅपर
- हमीरपुर : निजी बस चालक की हृदय गति रुकने से मौत
- नाहन : बैकवर्ड लिंकेज में वासु के सप्लायर तक पंजाब पहुंची खाकी, रमन बाजवा काबू
- HPBOSE : वाणिज्य संकाय की मेरिट लिस्ट में 47% सरकारी स्कूल के विद्यार्थी, बेटियों का दबदबा