चंबा : चंबा-तीसा मार्ग पर सेईकोठी के समीप कलोईनाला में एक गाड़ी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात को हुआ। हादसे में मृतक की पहचान योगराज पुत्र हरिचंद निवासी गांव व डाकघर सेइकोठी तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई। रात के समय शव बरामद नहीं हो पाया।
सोमवार को सुबह पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। करीब दो किलोमीटर की दूर शव नाले में बह गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही भादंसं की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा डॉ मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।
Latest
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा