रिकांगपिओ: राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर आकपा के समीप बोलेरो कैंपर (एचपी 26ए 2245) के गहरी खाई में गिरने से वाहन में सवार पांच व्यक्तियों में से तीन की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन स्पिलो से रिकांगपिओ की ओर आ रहा था। तभी आकपा के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
दुर्घटना में संदीप पुत्र शांता (35), नरेश पुत्र खीम चंद की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि मंजू पुत्र सुंदर लाल ने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके अतिरिक्त संजू पुत्र सुंदर लाल व सूरत पुत्र गिर चंद को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पीएचसी सकीबा में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों को रामपुर रैफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीण घटना सथल पर पहुंचकर राहत कार्य मे जुटे रहे। दुर्घटना के असली कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर दुर्घटना की छानबीन की जा रही है।