कांगड़ा : प्रदेश के कांगड़ा जनपद में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। कलयुगी मां ने 7 साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि मासूम ने अपनी मां को चाचा के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया था। वारदात इंदौरा तहसील की भोग्रवा पंचायत से जुड़ी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी महिला के पति बलवंत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक छानबीन के आधार पर पुलिस का कहना है कि 3 बच्चों की मां पूर्णा देवी के अपने देवर सेवा कुमार के साथ अवैध संबंध थे। 7 साल के बेटे युद्धवीर उर्फ विनय को उन्हें संबंध बनाते देख लिया था।
इसके बाद देवर के साथ मां ने अपने बेटे को मौत के घाट उतारने की खौफनाक साजिश कर डाली। इसमें प्रेमी देवर का सहारा लेकर शव को जंगल में फेंक दिया गया। इस घटना के बाद समूचे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।