चंबा: सलूणी-लंगेरा मार्ग पर गुवाड़ी नामक स्थान के समीप एक राहगीर गलेशियर के नीचे दब गया। घायल को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया गया। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। घायल की हालत मेडिकल कॉलेज में स्थिर बनी हुई है। विनोद कुमार आयु 40 वर्ष पुत्र शिव राम निवासी गांव व डाकघर भांदल सलूणी रोजाना की तरह सुबह काम पर निकला था। जिसके बाद दोपहर बाद वह कार्य करके वापस आ रहा था। इस दौरान रास्ते में अचानक वह ग्लेशियर की चपेट में आ गया।
अचानक ग्लेशियर टूटने के बाद अन्य लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। विनोद कुमार को कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद विनोद को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल कर लिया गया है।
मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल कर लिया गया है। व्यक्ति की हालत स्थिर बनी हुई है।
Latest
- महंगा पड़ गया नदी किनारे बर्थडे मनाना, डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
- रोचक: दुनिया के ताकतवर इंसान “खली” की हथेली पर विश्व की कद में सबसे छोटी लड़की
- 20 जून को होगी B.Ed की 8500 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा
- #Nahan : चुनावी रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष के साथ तस्वीर पड़ी महंगी, शिक्षक निलंबित
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की निर्वाचन व्यय बैठक