नाहन: नाहन-शिमला एनएच पर दोसड़का के समीप दो बाइक्स की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। इनमें दो को ज्यादा चोटें आने पर मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक नाहन से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दोसड़का में एक तेज रफ़्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से जाकर टकरा गई।
हादसे में सड़क किनारे खड़ी बाइक पर सवार सुनील शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, उसके साथ बाइक पर बैठने की तैयारी कर रहे एक अन्य युवक को मामूली चोटें आईं। वहीं तेज रफ्तार बाइक चालक अनुज को भी चोटें आई हैं।
सुनील व अनुज को मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार चालक अपनी बाइक पर काबू नहीं कर सका और सड़क किनारे खड़ी बाइक से टक्कर हो गई। मेडिकल कॉलेज नाहन के एमएस डॉ. डीडी शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों को कैजुअल्टी में उपचार दिया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर