हमीरपुर: तीन महीनों से प्याज के दामों में बेहताशा इजाफा होने के चलते प्याज बाजार से गायब होने लगा है। हमीरपुर में प्याज 100 से 120 रुपये किलो बिकने से ग्राहक भी इसे खरीदने में गुरेज कर रहे हैं। बता दें कि हमीरपुर में बीते दिन प्याज बीस से 30 रुपये बिक रहा था। लेकिन अचानक ही प्याज के दामों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली और अब लोग भी परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। महंगाई के दौर में महंगे प्याज ने गृहणियों की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। अब दुकानदार भी प्याज खरीदने और बेचने से कन्नी काट रहे है।
प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जरूरत के मुताबिक कमी होने के कारण यह 10 से 15 रुपए किलो में मिलने वाला प्याज 100 से 120 रुपए बिक रहा है। थोक व चिल्लर व्यापारी प्याज बेचने के नाम पर जमकर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। शहर के लगभग सभी वार्डों में प्याज के दाम अलग-अलग हैं। कहीं 100 रुपए किलो तो कहीं 120 से 130 रुपए किलो बिक रहा है। सरकार ने मुनाफाखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। अफसर मुनाफाखोर व्यवसायियों पर लगाम लगाने और दाम नियंत्रण करने में विफल है।
सड़ी-गली प्याज बेच रहे 70 रुपए किलो..
मंडी में प्याज डिमांड के अनुरूप ही आ रहा है। थोक बाजार में प्याज की कीमत 6 हजार रुपए क्विंटल से अधिक नहीं है। लेकिन फुटकर व्यापारी प्रति किलो 5 से 25 रुपए तक मुनाफा कमाने में लगे हैं। बाजार में अफसरों का नियंत्रण नहीं होने से मनमानी दर पर प्याज बेचा जा रहा है। सड़ी-गली प्याज को भी 70 रुपए से नीचे नहीं बेच रहे हैं।
वार्ड बदला, तो दाम भी बदल गए..
मंगलवार को किराना दुकानों और बाजार की जानकारी ली तो प्याज के अलग-अलग भाव मिले। कुछ दुकानदार 100 से 110 रुपए किलो, तो कुछ दुकानदार 110 से 130 रुपए किलो में प्याज बेच रहे हैं। बाजार में भी प्याज का भाव 100 से 120 रुपए बिक रहा है। थोक व्यापारियों के अनुसार से प्याज 90 रुपए प्रति किलो थोक के भाव में मिल रहा है। किराना दुकान व चौक-चौराहों पर प्याज बेचने वाले लोग मुनाफाखोरी के चक्कर में मनमर्जी दाम बढ़ाकर अपने हिसाब से बेच रहे है।
इसलिए अचानक से बढ़े प्याज के दाम..
इस साल गर्मी आते तक प्याज की कीमतों में कमी की उम्मीद करना बेमानी होगा। स्थानीय किसानों ने जब प्याज की फसल लेनी शुरू की, उसी समय अधिक बारिश हो गई। लोकल प्याज इस बार बाजार में नहीं आया। छत्तीसगढ़ में प्याज की फसल नहीं हो पाई है। इसका फायदा राज्य के बाहर के किसान उठा रहे हैं।
Latest
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट
- घर में फंदे पर झूलता मिला 32 वर्षीय युवक का शव
- विक्रमादित्य सिंह के परिवार ने स्कूटरों पर बेचे थे सेब, आज खुद है जमानत पर