शिमला : झाकड़ी थाना क्षेत्र में एक कार के खड्ड में गिरने से इसमें सवार महिला व पुरूष की मौत हो गई। दिन में करीब 11 बजे गोकली मोड़ पर कार असंतुलित होकर सड़क से 900 मीटर नीचे लुढ़ककर मगलाड खड्ड में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों कार सवारों की मौके पर मृत्यु हो गई। मृतकों की शिनाख्त श्याम सिंह और शूही देवी के रूप में हुई है। ये दोनों मझवाली गांव के रहने वाले थे।
रामपुर के डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि उन्होंने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Latest
- व्यय रजिस्टर का शैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर से मिलान जरूरी : व्यय पर्यवेक्षक
- ‘चाहे कुछ भी हो मजबूरी-वोट डालना है जरूरी’ के नारों से गूंजा जुन्गा
- संगड़ाह : घास काटने गई महिला की ढांक में गिरने से मौत
- बुजुर्ग दंपत्ति ने निभाई 7 फेरों की सौगंध, पत्नी की मौत के चंद घंटे में फौजी साहब ने त्यागा संसार
- 24 मई को पीएम नरेंद्र मोदी नाहन व मंडी में करेंगे 2 रैलियां : राजीव बिंदल