नाहन: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शहर में मंगलवार दोपहर बूंदाबांदी शुरू हुई है। सर्दियों की बारिश से तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई है। पिछले चंद रोज से तापमान में तेजी से बदलाव आ रहा था। दोपहर के वक्त तेज धूप के कारण तापमान बढ़ रहा था, जबकि शाम के वक्त तापमान में गिरावट हो रही थी।
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था। सिरमौर के ऊपरी इलाकों में तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। संभावना ताजा हिमपात की भी बताई जा रही है।
Latest
- पीड़ित मानवता की सेवा में रेडक्रॉस सोसायटी की भूमिका महत्वपूर्ण, सदस्य बन दें सहयोग : DC
- ऊना : एक बेटी के बाप ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
- दिनेश आर्य को सर्वसम्मति से SMC राजगढ़ की कमान, कपिल ठाकुर सदस्य…
- धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास : मुख्यमंत्री
- इटली, बेल्जियम व क्रोएशिया यूरो कप 2024 से बाहर, स्विट्जरलैंड व तुर्कीये ने किया हैरान