बिलासपुर: झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार में शादी से लौट रहे सभी लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। गाड़ी में बीस लोग सवार थे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद 12 लोगों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। बीती शाम शादी से एक पिकअप ट्राला जीप (एचपी 89-1188) में कोटधार से लोग अपने घर लौट रहे थे। तभी बैहल नामक स्थान पर चालक महेंद्र सिंह गाड़ी से सन्तुलन खो बैठा। गाड़ी एक पलटा खाकर गिर गई। जिससे गाड़ी में बैठे सभी बीस लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता पहुंचाया गया।
घायल लोगों में अनुपमा, कर्म चन्द, फुलां देवी, सोमा देवी, निर्मला देवी, सरवन, राम दास, कांता देवी, सुरेंद्र, राम लाल, कुंता देवी, धर्म सिंह, ममता देवी, सरवन सिंह, प्रकाशो देवी, राम कली, कुलदीप सिंह, सुमना देवी, मीरा देवी और विपिन कुमार शामिल हैं। गंभीर घायल 12 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
प्रशासन ने घायलों को राहत राशी दी है। दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय विधायक जेआर कटवाल, उप पुलिस अधीक्षक घुमारवीं राजेन्द्र जसवाल, एसडीएम विकास शर्मा नायब तहसीलदार प्रेम लाल धीमान थाना प्रभारी प्रीतम शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए। उप पुलिस अधीक्षक घुमारवीं राजेन्द्र जसवाल ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना तलाई में पुलिस ने 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें