ऊना : उपमंडल के तहत नंदपुर चोरी मामले में अंब पुलिस ने चोरी के गहने खरीदने पर दो सुनारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी रोहित उर्फ कुरी की निशानदेही पर आरोपी सुनारों को जसूर व रेहन से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दर्शन सिंह व अमित कुमार निवासी मकड़ोली इंदौरा के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए सुनारों ने ही नंदपुर में हुई चोरी के गहनों को चोरों से खऱीदा था।
बता दें कि 28 अगस्त को नंदपुर में एक कानूनगो के घर में एक चोर गिरोह ने रात के समय सेंधमारी करके करीब 35 हजार रूपए व लाखों रुपयों के सोने व चांदी के गहनों पर हाथ साथ किया था। पुलिस ने एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर उक्त चोर गिरोह की तलाश शुरू की थी। इसी कड़ी में पुलिस को इस चोर के एक सदस्य रोहित उर्फ कुरी के नगरोटा बगवां में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके चलते पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर दिया था।
पुलिस रिमांड के दौरान ही आरोपियों ने उगला था कि नंदपुर में चोरी किए हुए गहने इन सुनारों को बेचे थे। इसी आधार पर पुलिस ने वीरवार को रेहन व जसूर में दबिश देकर इन दोनों सुनारों को गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी अंब गौरव भारद्वाज का कहना है कि पुलिस ने चोरी के गहने खरीदने के आरोप में दो सुनारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
Latest
- कंगना को केंद्रीय मंत्री बनने की चाह, बोली…. छोड़ सकती हूं इंडस्ट्री !
- हिमाचल के भाजपा नेता कंगना रनौत को चुनाव जीताना समझते हैं अपना फर्ज
- 15 व 16 जून को HPU में होगा एल्युमिनी कार्यक्रम, CM होंगे चीफ गेस्ट
- मनाली-लेह राजमार्ग NH-03 आवाजाही के लिए बहाल, बारालाचा दर्रा मार्ग बर्फ के कारण अभी भी वन-वे
- कंगना बोली, मेरी बात समझने के लिए विक्रमादित्य को लेने पड़ेंगे कई जन्म