नाहन : सोमवार को नाहन में हिमाचल प्रदेश यूनियन जर्नलिस्टस जिला सिरमौर इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला कार्यकारिणी का विस्तार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र ठाकुर के सहयोग से जिला अध्यक्ष राजन पुंडीर ने किया। जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष दीपक पंवार व प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगत सिंह तोमर व वेद प्रकाश ठाकुर, महासचिव दलीप सिंह, सह सचिव प्रियंका शर्मा व मोक्ष शर्मा को बनाया गया।
जिला कार्यकारिणी सदस्य जय प्रकाश शर्मा, कपिल ठाकुर, धर्म सिंह, सुभाष शर्मा, पवन तोमर, सूरत पुंडीर, संजीव ठाकुर को दायित्व सौंपा गया। विशेष आमंत्रित सदस्यों में बीआर चौहान, हितेश शर्मा, सुरेश कुमार, हरदेव भारद्वाज, दिनेश पुंडीर व दीपक जोशी को बनाया गया। कोषाध्यक्ष चंद्र ठाकुर, प्रेस सचिव अमित शर्मा, मुख्य सलाहकार एसआर पुंडीर, शेरजंग चौहान, शैलेंद्र कालरा, शैलेश सैनी व ज्ञान प्रकाश शर्मा को बनाया गया।
एचपीयूजे के जिलाध्यक्ष राजन पुंडीर ने कहा कि वह पत्रकारों की प्रत्येक समस्या को सरकार व संगठन के समक्ष उठाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। पत्रकारों की सभी मांगों को नवंबर में मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में उठाया जाएगा। जिला व उपमंडल के सभी सदस्यों से मासिक शुल्क 12.50 पैसे लिया जाएगा। शीघ्र ही उपमंडल स्तर पर सभी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने