राजगढ़ : सोलन-नेरीपुल सड़क पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का राजगढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी मुताबिक सोलन-नेरीपुल सड़क पर पनेली जघेड़ के समीप वीरवार सुबह सेब से लदा एक ट्रक (एचपी72-3451) अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रक चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। मृतकों की पहचान ट्रक चालक रोहित (24) पुत्र कुलदीप सिंह गांव सनोह (ऊना) और प्यारेलाल (40) पुत्र संतराम निवासी खासधार डाकघर संदासु तहसील चिडग़ांव (शिमला) के तौर पर की गई है। हादसे में ट्रक में सवार अजय कुमार पुत्र दौलतराम ग्राम बरनोह तहसील (ऊना) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सिविल अस्पताल राजगढ़ में उपचार चल रहा है। राजगढ़ पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने बताया कि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल लाया गया है। जबकि घायल व्यक्ति अजय कुमार का उपचार अस्पताल में निशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को फौरी राहत के रूप में पांच हजार की राशि प्रदान कर दी गई है। जबकि मृतक के परिजनों को उनके पहुंचने पर 20-20 हजार की राशि फौरी राहत के तौर पर दी जाएगी।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने