श्री रेणुका जी: चंद रोज पहले धारटीधार के दभूड़ी में निर्माणाधीन पुल की शटरिंग टूटने की घटना में घायल एक मजदूर ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान खूड के रहने वाले 47 वर्षीय हीरा सिंह पुत्र मनु राम के तौर पर की गई है। इस घटना ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली को भी संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया था।
सवाल इस बात पर उठा था कि रात के अंधेरे में सरकारी कार्य को क्यों किया जा रहा था। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर क्यों नहीं मौजूद थे। इस घटना में पांच मजदूर घायल हुए थे, जिसमें से तीन को पीजीआई रैफर किया गया था।
थाना प्रभारी मानविन्द्र ठाकुर ने मजदूर की मौत की पुष्टि की है।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें