नाहन : भारतीय जनता पार्टी युवाओं को पार्टी में शामिल करने के लिए अग्रसर है। भारतीय जनता पार्टी में युवाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। इसी लक्ष्य की ओर भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने कदम बढ़ाते हुए सदस्यता अभियान को चलाया है।
माल रोड पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। विशाल चौहान ने बताया की अब तक 700 के करीब युवा उनके इस अभियान से जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया की इस आंकड़े को ओर भी बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में 100 ओर युवाओं को युवा मोर्चे में शामिल किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष व शिमला संसदीय सीट के प्रभारी ने प्रत्येक मंडल को 3 हजार का आंकड़ा दिया है।
नाहन मंडल जल्द ही इस आंकड़े को प्राप्त कर लेगा। इस मंडल में युवाओं की सदस्यता बढ़ चुकी है व युवा बढ़-चढ़ कर इसमें भाग ले रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राघव ठाकुर, मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक चौधरी शामिल रहे।