नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार को निधन हो गया है। बीजेपी के कद्दावर नेता सुषमा स्वराज को दिल का दौरा पडऩे की वजह से रात 9 बजे के आसपास एम्स अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। रात 11:15 बजे के आसपास पूर्व मंत्री के निधन की खबर आई। उल्लेखनीय है कि दिवंगत सुषमा स्वराज को देश की सबसे युवा कैबिनेट मंत्री होने का भी रुतबा हासिल रहा। 1977 वह 25 साल की उम्र में कैबिनेट मंत्री बन गई थी। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पूर्व मंत्री का करीब अढाई साल पहले किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। इसके बाद से वह राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय नहीं थी। हाल ही के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने चुनाव न लडऩे का फैसला लिया था। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पडऩे से पहले सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री को ट्वीट कर धारा 370 खत्म करने पर बधाई दी थी।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें