एमबीएम न्यूज/कुल्लू
अटैंडेंट वीजा पर घूम रही एक नाईजीरियन महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने वीजा का दुरूपयोग किया, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। महिला ने रोगी की जांच करवाने के लिए अटैंडेंट के रूप में आने का वीजा लिया था लेकिन जिसकी मैडिकल जांच करवानी थी वह महिला के साथ नहीं पाया गया। पुलिस के अनुसार महिला कुल्लू मनाली में पिछले करीब 15 दिनों से यहां-वहां घूम रही थी। जैसे ही मनाली में पुलिस ने इस महिला से पुछताछ की तो पता चला कि विदेशी महिला का वीजा मैडिकल अटैंडेंट के लिए बना हुआ है। ऐसे में पुलिस ने विदेशी महिला को हिरासत में ले लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मनाली में मैडिकल अटैंडेंट के नाम पर घूम रही महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला की पहचान 29 वर्षीय जेसिका प्रॉमिस उचे निवासी नाइजीरिया के रूप में हुई है। मनाली क्षेत्र में मैडिकल अटैंडेंट के रूप में वीजा मानदंडों के उल्लंघन के लिए विदेशी अधिनियम 14 के तहत महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जिस मरीज को वीजा मिला है वह कभी भी मैडिकल परीक्षण के लिए मनाली क्षेत्र नहीं आया है।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें